पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर में सांसद निधि से करीब 9.98 लाख रुपये की लागत से नाली की मरम्मत और सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा। भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह मंगलवार को इसका शिलान्यास किया।
सुभाष सिंह के घर से गौरिया मठ मंदिर तक सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। सभासद आरती यादव ने बताया कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने और जलभराव के कारण परेशानी होती है। काम पूरा होने के बाद लोगों को सहूलियत होगी। ये विकास कार्य राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की सांसद निधि से कराए जाएंगे। इस मौके पर सभासद निधि तिवारी, चंद्रकांत तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह, राम किशोर पोद्दार, शंभूनाथ गुप्ता, ऋषि नारायण चौहान, रंजीत कुमार, कमलाकर दुबे, हिमांशु सिंह, राजीव गुप्ता, दीनू यादव, निधि तिवारी, सपना अग्रहरि, आरती यादव, मनोज यादव आदि थे।