फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Motorcyclist killed after being hit by a tractor.

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Mon, 05 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed after being hit by a tractor.
पारस पॉल, फाइलफोटो - फोटो : credit
सैयदराजा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फेसूडा गांव में शनिवार शाम तेज ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार पारस पॉल (55) की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

फेसूडा गांव निवासी पारस पॉल शनिवार को बाजार गए थे। सामान खरीदने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पारस पॉल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

मौके पर जुटे लोगों ने पारस को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पारस के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मौके पर पहुंची सैयदराजा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed