फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Motorcyclist dies in road accident

Chandauli News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 29 Jul 2026 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies in road accident
नौगढ़ में सड़क दुर्धटना में मृत काजू। फाइल फोटो
नौगढ़। नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सोमवार की रात बाइक और साइकिल आपस में टकरा गई। इस घटना में सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बाइक सवार काजू (20) निवासी नागनार हरैया सोनभद्र अपने रिश्तेदार के यहां नौगढ़ आया था और रात में वापस जा रहा था। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है। घटना से मृत युवक के परिवार में कोहराम मचा है। सोनभद्र जिले के नागनार हरैया गांव निवासी काजू (20) अपने रिश्तेदार के घर नौगढ़ क्षेत्र में आया हुआ था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर जय मोहनी पोस्ता के समीप पहुंचा कि सामने से दूध के बर्तन लेकर जा रहे एक साइकिल सवार से उसकी बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार काजू सड़क पर जा गिरा और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए मधुपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर पिता कमला समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। नौगढ़ थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed