फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother Shailputri was worshipped, queues formed in temples

Chandauli News: पूजीं गईं मां शैलपुत्री, मंदिरों में लगीं कतारें

Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mother Shailputri was worshipped, queues formed in temples
पीडीडीयूनगर। देवी उपासना के महापर्व नवरात्र की शुरूआत मंगलवार को हुई। पहले दिन भक्तों ने घरों में कलश स्थापित कर मां जगदंबा का आवाहन किया। विधि विधान से मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की। साथ ही दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ किया। वहीं, मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। नवरात्र के पहले घरों में पुरोहितों को बुलाकर पूजन के साथ कलश स्थापित कराया गया। विधि विधान से चुनरी, नारियल, फूल, धूप दीप, नैवेद्य, फल, मेवा अर्पित कर मां का आह्वान किया गया। इसी के साथ नौ दिवसीय व्रत शुरू हो गया। वहीं, नगर के कैलाशपुरी, नई वस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चलता रहा। माता के जयकारों और भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। इसी तरह जिला मुख्यालय के प्राचीन काली मां मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। वहीं, श्रीरामजानकी मठ मंदिर, महावीर मंदिर, फुटियां गांव के काली मंदिर में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कंदवा इलाके के चिरईगांव स्थित मां रेहड़ा भगवती और बरहनी गांव स्थित मां मंशादेवी के मंदिरों में भी भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed