फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mother in shock due to son's death

बेटे की मौत से मां सदमे में

Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mother in shock due to son's death
हर्ष कुमार, (फाइल फोटो) - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। क्षेत्र के हमीदपुर में चहारदीवारी गिरने से संजय मौर्य के इकलौते पुत्र हर्ष सिंह उर्फ टिंकू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। टिंकू की मां बेटे की मौत और पति के जख्मी होने की सूचना के बाद सदमे में आ गई। वहीं छोटी बहन शिवांगी बेहाल थी।
विज्ञापन

हर्ष सिंह उर्फ टिंकू रामनगर स्थित पुलिस मॉडल स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। तीन बजे वह विद्यालय से घर लौटा था। पिता संजय मौर्या को कार्य करते हुए देखकर वह भी काम में हाथ बंटाने के लिए ईट हटाने लगा। इसी बीच दीवार भर भराकर गिर गई। वह भी मलबे में वह दब गया। हर्ष अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मां सरिता बार बार टिंकू का नाम लेकर दहाड़े मार कर रोती । यह देख सरिता को सांत्वना देने आए लोगों के भी कलेजा मुंह को आने लग रहा है। यही हाल पड़ोरवा गांव निवासी मजदूर कुंअर चौहान (40) के परिवार वालों का है। कुंअर के परिवार वालों को क्या पता था कि आज आखिरी दिन वह काम पर जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed