{"_id":"66d652bbce343f4ac903a387","slug":"more-than-50-thousand-devotees-reached-keenarams-birth-anniversary-on-the-second-day-chandauli-news-c-189-1-svns1012-119831-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कीनाराम के जन्मोत्सव में दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कीनाराम के जन्मोत्सव में दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे
विज्ञापन
चहनिया। रामगढ़ स्थित मठ अघोरेश्वर बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में दूसरे दिन सोमवार को 50 हजार से ज्यादा भक्त पहुंचे। बाबा के दर्शन-पूजन करने के साथ लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
जन्मोत्सव के दूसरे दिन सोमवार की सुबह आठ बजे गायक कलाकार मटुक सिंह, गुड्डू तिवारी, दीपक सिंह व दीपक तिवारी ने रामायण पाठ किया। रामायण पाठ और मंगल गान के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही दर्शन करने वालों भक्तों की कतार लंबी होती गई। कतार बद्ध भक्त जयकारे के बीच कीनाराम के चरणों तक पहुंच कर मत्था टेका। दर्शन पूजन के बाद लोगों नें मठ के समीप लगे मेले का आनंद उठाया। मठ की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद चखा। भीड़ को देखते हुए यहां आने वाले के वाहनों को मठ परिसर और मेला क्षेत्र से एक किलोमीटर पहले ही स्टैंड में रखवाया गया। मेले में झूला, चरखी पर अधिक भीड़ रही। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए क्षेत्राधिकारी राजेश राय और बलुआ थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा के नेतृत्व सैकड़ों पुलिस कर्मी, महिला पुलिस, पीएससी की टीम लगी रही। उपजिलाधिकारी अनुपम मिश्रा भी इलाके में भ्रमण करते रहे। कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह, प्रधान व्यवस्थापक अरुण सिंह, मेजर अशोक सिंह, क्रीं कुंड महिला संगठन की अध्यक्ष रूबी सिंह मठ में अतिथियों और श्रद्धालुओं की आगवानी में लगे रहे।
बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में दर्शन-पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी लोग शामिल हुए। रविवार की रात गोलू राजा समेत कई भोजपुरी कलाकारों के गीतों पर लोग झूमते रहे। वहीं, सोमवार को स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा। विशेष कर शिव तांडव की प्रस्तुति रोमांचक रही।
विज्ञापन
रविवार की रात गोलू राजा, प्रीति सरगम, कविता यादव, अनन्या मिश्र, पुनीत पागल, मासूम अली, प्रवीण कुमार, अमलेश शुक्ल, नूतन तिवारी, पूजा मोदनवाल के गीतों पर लोग झूमते रहे। कार्यक्रम संयोजक अजीत सिंह ने कलाकारों को सम्मानित किया। वहीं, मठ परिसर में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मां खंडवारी देवी स्नातकोत्तर महाबिद्यालय की छात्राओं ने भजन पेश किया। वहीं, बीएंडबी बिद्यालय के बच्चों ने शिव तांडव का मंचन किया। इसके बाद हरिशंकर तिवारी, राकेश तिवारी, सुमन अग्रहरी के गीतों पर लोग झूमते रहे। मनीष शर्मा और ऋचा पांडेय के कत्थक नृत्य को भी लोगों ने सराहा। इस दौरान सूर्यनाथ सिंह, राजेंद्र पांडेय, पंकज पांडेय, अभय यादव, पीके, कुलदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह, रितेश पांडेय, नंदू गुप्ता आदि रहे। संचालन धनंजय सिंह ने किया।
बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में सोमवार को सांसद, विधायक और राजनीतिक दलों ने नेताओं ने भी दर्शन पूजन किया। चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह और सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई।