फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   More than 35 people are reaching the district hospital every day to get anti-rabies injection

Chandauli News: जिला अस्पताल में एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने हर रोज पहुंच रहे 35 से ज्यादा लोग

Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
More than 35 people are reaching the district hospital every day to get anti-rabies injection
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय के रेबीज कक्ष में प्रतिदिन एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए 35 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि कुत्ता के काटने पर समय से अस्पताल पहुंचकर मरीज को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। ताकि आगे चलकर किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में हर रोज 35 से ज्यादा मरीज कुत्ता के काटने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल में फिलहाल एंटी रेबीज के 700 से ज्यादा इंजेक्शन उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल के रेबीज प्रभारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अगर किसी को कुत्ता व बंदर काटे तो पहले साबुन से अच्छी तरह धो लेना चाहिए। इसके बाद टेटनस का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। 24 घंटे के अंदर एंटी रेबीज का इंजेक्शन लग जाना चाहिए। एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने से कोई परेशानी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed