फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Money missing from account Angry women locked bank in chandauli branch accused of fraud

UP: खाते से पैसे गायब...नाराज महिलाओं ने बैंक शाखा पर जड़ा ताला, हेराफेरी करने का लगाया आरोप; जानें मामला

Fri, 12 Sep 2025 06:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Sep 2025 06:34 PM IST
सार

चंदौली में एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला खाताधारक हंगामा करने लगीं। आरोप लगाया कि उनके अकाउंट से पैसे गायब हो गए हैं। महिलाओं ने शाखा पर ताला जड़ दिया।

विज्ञापन
Money missing from account Angry women locked bank in chandauli branch accused of fraud
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र के बाहर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Chandauli News: चंदौली के शहाबगंज कस्बा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) में जमाकर्ताओं के एकाउंट से पैसे की गड़बड़ी होने पर नाराज होकर शुक्रवार की सुबह नौ बजे महिलाओं ने बैंक शाखा पर पहुंच कर ताला जड़ दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। 

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि सीएससी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद महिलाएं शांत हुई। इसके बाद बैंक का ताला खुला और काम शुरू हुआ।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि स्थानीय कस्बा स्थित एसबीआई सीएससी में कई महिलाएं अपने खातों में पैसा जमा की थीं। जब उन्होंने अपने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनकी जमा राशि में भारी कटौती हो चुकी है या पैसा गायब हैं। कई महिलाओं को पूरे पैसे ही खाते से निकलने की जानकारी मिली, जबकि उन्होंने कोई निकासी नहीं की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किया था हंगामा

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सीएससी संचालक ने फर्जी तरीके से उनके अंगूठे का इस्तेमाल कर खाते से लाखों रुपये की निकासी की है। पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो-तीन महीना बीत जाने के बाद भी बैंक प्रशासन ने इस पूरे मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बैंक की ओर से सिर्फ आश्वासन दिया गया। इससे नाराज होकर महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह नौ बजे बैंक शाखा पर पहुंच कर बैंक के मुख्य गेट पर ताला बंद कर दिया।

महिलाओं की ओर से ताला जड़े जाने से बैंक में खलबली मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि आरोपित सीएससी संचालक के खिलाफ जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। इसके बाद महिलाओं ने विरोध खत्म किया और ताला खोला। 

इस संबंध में शाखा प्रबंधक जय कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। सोमवार को सीएससी के डायरेक्टर शाखा पर आएंगे और जल्द ही मामले का निस्तारण कर लिया जाएगा। वहीं महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही मामले का निस्तारण नहीं किया गया, तो बैंक पर फिर ताला लगाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से फेकना देवी, निरा, सावित्री, माधुरी, जैरुन, दुर्गा, मुन्नी, उषा देवी, राधिका, झरिया, आशा कुमारी, कुसुम आदि महिलाएं रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed