फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mohan and Aditya topped their group in painting

Chandauli News: चित्रकला में मोहन व आदित्य अपने ग्रुप में रहे अव्वल

Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Mohan and Aditya topped their group in painting
पीडीडीयू नगर में आयोजित प्रतियोगिता में मेंहदी रचे हाथों को दिखाती युवतियां। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अग्रवाल सेवा संस्थान में विगत 25 दिसंबर से 24वें चंदौली रंग महोत्सव का आगाज हुआ था। पहले दिन मेहदी रचे हाथ, चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसका परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। अब आठ से 11 जनवरी तक अग्रवाल सेवा संस्थान में चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नाटक, लोक नृत्य व गीत, बिरहा, एकल अभिनय, फैशन शो व पाश्चात्य शैली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को संस्था के संरक्षक एड. स्व. एसएन सिंह की स्मृति मे आयोजित जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का परिणाम संस्था के संरक्षक सदानंद दूबे व अध्यक्ष डा. राजकुमार गुप्ता की देखरेख में घोषित किया ग़या। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बाल चिकित्सक डॉ. उमाशरण ने कहा कि बच्चो में छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का यह बेहतरीन प्रयास है। चित्रकला के सीनियर ग्रुप में प्रथम मोहन कुमार, द्वितीय सुंदरम बघेल व तृतीय नाजीस परवीन रहे। वहीं जूनियर ग्रुप मे प्रथम आदित्य प्रजापति, द्वितीय तुषार कुमार व तृतीय एंजल सोनकर रहे। चित्रकला के निर्णायक बांबे आर्ट में महारत हासिल कर चुके रवि प्रसाद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के निर्णायक ऋषभ जायसवाल रहे। वहीं सीनियर ग्रुप में प्रथम शिवेंद्र प्रजापति, द्वितीय आयुष केशरी व तृतीय आलम रहे। जूनियर ग्रुप मे प्रथम हरिओम सिहं, द्वितीय उत्कर्ष जायसवाल व तृतीय सोनाली कुमारी रहे। नगर पालिका परिषद की सभासद आरती यादव ने कहा कि बच्चों ने अपनी प्रतिभा से जनपद का नाम रोशन किया है। संरक्षक सदानंद दूबे ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले दूसरे राज्यों के कलाकारों की आगवानी में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। डॉ. राजकुमार गुप्ता ने कहा कि यह कार्यक्रम जनपद कि पहचान है। मेहंदी रचे हाथ की निर्णायिका मधुबाला व किरण गुप्ता रहीं। इस मौके परगीतारानी गुप्ता, प्रमोद अग्रहरि, निक्की गुप्ता, ओमप्रकाश चौबे, राजू पासवान, राकेश अग्रवाल रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक विजय कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed