फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Modi slogans are stupid

जुमलों से बेवकूफ बना रहे हैं मोदी

Sat, 04 Mar 2017 02:01 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 04 Mar 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
Modi slogans are stupid
राम अचल राजभर को माल्यार्पण करते कार्यकर्ता।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि चुनाव में घूमकर किसानों का कर्जा माफ करने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने विशेषाधिकार के तहत अब तक किसानों का कर्जा माफ क्यों नहीं किया। प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलों के आधार पर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। लेकिन अब जनता झांसे में नहीं आने वाली है। प्रदेश में बसपा की स्पष्ट बहुमत की सरकार बनेगी। वे दुर्गा मैैदान में सैयदराजा के बसपा प्रत्याशी श्याम नारायण उर्फ विनीत सिंह और सकलडीहा से बसपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित कर   रहे थे। सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पर चुटकी लेते हुए राजभर ने कहा कि हेलीकाप्टर से घूमने के लिए ही सुभासपा के नेताओं ने खुद को भाजपा के सामने गिरवी रख दिया है। कहा, ओमप्रकाश राजभर मुख्यमंत्री की बातें करते हैं लेकिन 14 वर्ष में इन्हें एक सीट भी नहीं मिली है। भाजपा को झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि उद्योगपतियों की हितैषी भाजपा चुनाव आते ही किसानों की बात करने लगी है। अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का हिसाब देने की बजाए प्रधानमंत्री शमसान और कब्रिस्तान की बात कह रहे हैं। इस तरह देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर पूर्व विधायक  सत्यनारायण जैसल, सुबेदार राजभर प्रेम सिंह, सुमित विक्की, अवधेश राजभर,  त्रिभुवन प्रधान, प्रमोद शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता  उपेन्द्र सिंह ने और संचालन रामराज राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed