फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA saw dilapidated bridges of Chandravati drain

Chandauli News: विधायक ने चंद्रावती नाले के जर्जर पुलों को देखा

Sun, 23 Apr 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
MLA saw dilapidated bridges of Chandravati drain
विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने रविवार को चंद्रावती नाले पर बने पचवनिया, अमरा, उत्तरी जलालपुर और भटौली गांव के पास पुलों का निरीक्षण किया। इन पुलों की जर्जर स्थिति को देखते हुए जिला पंचायत से उनकी मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। अमरा उत्तरी, पचवनिया, जलालपुर और भटौली गांव के पास चंद्रावती नाले पर बने पुल पुराना हो गए हैं। उनकी हालत खराब है। जलालपुर का पुल तो बरसात में पानी में डूब जाता है। पचवनिया का पुल टूट गया है। अमरा और भटौली के पुल क्षतिग्रस्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने पुलों का निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से इन पुलों का सुंदरीकरण कराने के लिए जिला पंचायत को प्रस्ताव देने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, ग्राम प्रधान राजेश बिंद, पूर्व ग्राम प्रधान दिनेश भारती, परितोष गुप्ता, निखिल गुप्ता, नागेंद्र प्रताप सिंह, किसान नेता वीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed