फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA's effigy burnt

 विधायक का राछास ने फूंका पुतला 

Fri, 01 Jul 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Fri, 01 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
MLA's effigy burnt
पुतला फूंकते राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता।
राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर के सकलडीहा तिराहे पर सकलडीहा विधायक सुशील सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के विरोध में जमकर नारेबाजी की। मांग किया सकलडीहा विधायक के खिलाफ तत्काल कानूनी का­र्रवाई की जाए। 
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी ने कहा कि सकलडीहा विधायक द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना संग अभद्र व्यवहार करना और उन्हें जान से मारने की धमकी देना पूरी तरह से अनुचित है। एक जनप्रतिनिधि को किसी भी राजनेता के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। हम सभी इसकी निन्दा करते हैं। साथ ही जिला प्रशासन से यह मांग करते हैं कि सकलडीहा विधायक सुशील सिंह के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना के समर्थन में आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मदन तिवारी, अमरदेव, राकेश सिंह, शिवदत्त तिवारी, संदीप सिंह, रविशंकर, शिवम सिंह, मिथिलेश चौबे, कौशिल्या देवी, फरीद अली, टुनटुन राजभर, विवेकानन्द तिवारी, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed