फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA listened to the problems of the villagers

जनचौपाल में विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्या

Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
MLA listened to the problems of the villagers
कंदवा। थाना क्षेत्र के सुढना गांव में रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की अध्यक्षता में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारित कराने का भरोसा दिया। साथ ही ग्रामीणों को सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार देश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है। गरीबों व असहायों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाई गई योजनाओं का असर समाज में देखने को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों के बच्चे प्रदेश के बड़े अस्पतालों इलाज करवा रहे हैं। इसके अलावा जनधन योजना व किसान सम्मान निधि से सभी को लाभ मिल रहा है। गांवों में पानी, सड़क, बिजली, आवास, शौचालय सहित अन्य समस्याओं को समाप्त किया जा रहा है। इस मौके पर दुखहरन राय, ग्राम प्रधान संजय यादव, रमेश राय, गुड्डू सिंह, मृत्युंजय सिंह, मनीष सिंह, तेजबहादुर यादव, विनय सिंह, प्रदीप उपाध्याय, सुभाष, महेंद्र, शंभू रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed