फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MLA inspection

विधायक ने किया निरीक्षण

Tue, 07 Apr 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 07 Apr 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
MLA inspection
सैयदराजा विधायक मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को लघुडाल के अधिकारियों संग
विज्ञापन
नरवन क्षेत्र के कर्मनाशा नदी पर स्थापित आठ कैनालों का निरीक्षण किया।

जिसमें कैनालों की क्षमता बढ़ाने और नहरों की लाइनिंग और सिंचाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने पर जोर दिया।
सर्व प्रथम विधायक नौबतपुर कैनाल पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने नहर की लाइनिंग, पांच क्यूसेक की नई मोटर, सीढ़ी बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

वहीं चारी कैनाल के लिए दस क्यूसेक की नई मोटर, नहर की लाइनिंग और रपटा बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इसके पश्चात चिरईगांव धनाइतपुर और अरंगी में लगे लिफ्ट कैनाल पर गये।

वहां उन्होंने  स्टार्टर, नई मोटर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलकर 400 केवीए का करने का आश्वासन दिया।


इसके पश्चात विधायक अदसढ़, ककरैत और कोरौती में लगे कैनाल पर गये जहां उन्होंने कैनाल को पूरी क्षमता से चलाने के लिए रेगुलेटर, लायनिंग, नई पाइप लाइन, पुलिया और दो टांसफार्मर चेंज करने की बात कही।  उन्होंने बताया कि पूर्वी नरवन में सिंचाई की विकराल समस्या थी।


लेकिन इन आठ कैनालों की क्षमता वृद्धि होने और चिरईगांव में निर्माणाधीन स्वतंत्र फीडर से जुड़ने के बाद यह समस्या समाप्त हो जायेगी। वहां मौजूद सहायक अभियंता एसडी त्रिपाठी ने बताया कि शासन से इन कैनालों के लिए लगभग बीस करोड़ की स्वीकृति मिली है।

 जिससे लगभग पचास हजार किसानों को लाभ मिलेगा। इस दौरान अवर अभियंता इरफान अली, अमित चौधरी, अंगद यादव, नन्दकुमार राय, इन्द्रजीत सिंह, पंकज सिंह, शंकर जायसवाल, अजय सिंह, रविकान्त सिंह, अजय पांडेय, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed