फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mitra Van will increase harmony between UP and Bihar

Chandauli News: यूपी और बिहार के बीच सौहार्द बढ़ाएगा मित्र वन

Mon, 24 Jun 2024 03:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Mitra Van will increase harmony between UP and Bihar
नौगढ़। उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए दोनों राज्यों की सीमा पर मित्र वन विकसित करने की योजना है। इसके तहत चकिया के लतीफशाह में तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में उत्तर प्रदेश और बिहार की विभिन्न प्रजातियों के पौधे 4800 पौधे लगाए जाएंगे जाएंगे। इसकी निगरानी दोनों राज्यों के वन विभाग के कर्मचारी करेंगे। उत्तर प्रदेश वन विभाग ने यूपी और बिहार के बॉर्डर पर मित्र वन स्थापित करने की योजना को जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना है, बल्कि दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द बढ़ाने और सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। काशी वन्य जीव प्रभाग रामनगर के अंतर्गत चकिया रेंज के लतीफशाह में तीन हेक्टेयर क्षेत्रफल में मित्र वन तैयार किया जाएगा, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार की विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे जाएंगे। यह कदम दोनों राज्यों के वनस्पतियों के संरक्षण और संवर्धन में अहम भूमिका निभाएगा। इसके पहले वन विभाग नगर वन, शक्ति वन, और नंदन वन जैसी परियोजनाओं को मूर्त रूप देकर, धरती को हरा-भरा बनाने और लोगों को शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed