फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Misdeed by being held hostage for five days The young man caught the teenager who went to take ration

पांच दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म: राशन लेने गई किशोरी को युवक ने दबोचा, मुंह में कपड़ा ठूंसा, आपबीती सुनकर..

Thu, 13 Jul 2023 12:56 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 13 Jul 2023 12:56 PM IST
सार

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
Misdeed by being held hostage for five days The young man caught the teenager who went to take ration
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर गांव का ही एक युवक पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। बुधवार को किशोरी के साथ थाने पहुंचे परिवार वालों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

नौगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मां की तबीयत खराब होने उसके पिता उसकी मां को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया था। वे वहां तीमारदारी कर रहे थे। घर में किशोरी अपने दो छोटे भाई-बहन के साथ थी। किशोरी पांच दिन पहले गांव की एक दुकान पर राशन लेने गई थी। रास्ते में युवक उसे दबोच लिया। युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बस्ती से दूर जंगल में बने अपने एक घर ले जाकर बंधक बना लिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Crime: वाराणसी में चार महीने की गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, एक साल पहले हुई थी शादी, क्या है मामला?

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी को डरा धमकाकर उसके साथ पांच दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार की भोर में मौका पाकर किशोरी जंगल के रास्ते अपने घर भाग आई और अपनी आपबीती बस्ती के लोगों को बताई। गांव वालों ने फोन करके उसके माता-पिता को मामले की जानकारी दी। वे आननफानन में गांव आए। किशोरी के साथ बुधवार को उसके माता-पिता नौगढ़ थाने में पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति ने बताया कि मामला औरवांटाड़ पुलिस चौकी का है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed