फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   miscreants shoot businessman PDDU Nagar condition critical in hospital

Crime: PDDU नगर में व्यवसाई को गोली मारकर भाग निकले बदमाश, हालत गंभीर; कारण पता कर रही पुलिस

Fri, 01 Mar 2024 09:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीडीडीयू नगर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 09:56 PM IST
सार

Crime: अलीनगर थाना के तारापुर क्षेत्र में हुए इस दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि उस क्षेत्र में दुकानें जल्दी बंद हो गई थीं। सन्नाटे का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। फिलहाल पुलिस की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
miscreants shoot businessman PDDU Nagar condition critical in hospital
गोली लगने के बाद घायल व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना के तारापुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार कपड़ा व्यवसायी ज्ञान प्रकाश मिश्रा उर्फ कल्लू (50) को गोली मार दी। गोली व्यवसाई के पीठ में लगी। घटना के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल व्यवसाई को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए पास के ही एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी ज्ञान प्रकाश मिश्रा लंबे समय से जिले भर में दुकानदारों को कपड़े की आपूर्ति करते हैं। प्रतिदिन की तरह दुकानों पर कपड़ा आपूर्ति करने के बाद शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बाइक से घर के लिए चले थे। जैसे ही रेलवे फाटक तारापुर को पार किया, वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने इन पर फायर झोक दिया। गोली व्यवसाई के पीठ पर लगी। गंभीर रूप से घायल व्यवसाई वहीं अचेत होकर गिर गए। सुनसान स्थान होने के कारण बदमाश आसानी से रेलवे किनारे से होते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


दूसरी तरफ, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और जख्मी ज्ञान प्रकाश को ताराजीवनपुर स्थित एक निजी चिकित्सक में पहुंचाया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देख ज्ञान प्रकाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। गोली चलने की सूचना पर अलीनगर थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे और मौका-मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने कहा की गोली से घायल ज्ञान प्रकाश को इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed