फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Minister inspects the memorial

मंत्री ने किया स्मारक का निरीक्षण

Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minister inspects the memorial
पड़ाव पर पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का निरीक्षण करते मंत्री नीलकंठ तिवारी साथ में कमिश्नर दीपक ? - फोटो : CHANDAULI
पड़ाव। क्षेत्र में तैयार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है। मंगलवार को प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी ने अधिकारियों के साथ स्मारक स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभा स्थल की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध तरीके से रखी गुमटियों को हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

16 फरवरी को पंडित दीनदयाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक स्थल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किया जाना है। इस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से एक सभा का भी आयोजन किया जाना है। इस बाबत की जा रही तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार की सुबह 11 बजे प्रदेश सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी अन्य अधिकारियों के साथ स्मारक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने सभा स्थल की ओर जाने वाले अवैध तरीके से रखी गई गुमटियों को हटाने का निर्देश दिया। इस दौरान कमीशनर दीपक अग्रवाल, आईजी वाराणसी विजय सिंह मीणा, डीएम चंदौली नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल, वीडीए उपाध्यक्ष राहुल पांडे, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा, विनय मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पड़ाव। प्रधानमंत्री के संभावित दौरे के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए है। सभा स्थल से दो सौ मीटर वाराणसी मार्ग , पीडीडीयू नगर तथा रामनगर मार्ग तक सड़क पर प्रेवश द्वार बनाने के साथ विभिन्न स्थानों को बैनर व पोस्टर से पाटने की तैयारी में कार्यकर्ता जुट गए है।

दिल्ली आम आदमी पार्टी की जीत पर पीडीडीयू नगर में जुलूस निकालते कार्यकर्ता।

दिल्ली आम आदमी पार्टी की जीत पर पीडीडीयू नगर में जुलूस निकालते कार्यकर्ता।- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed