{"_id":"6a88a99b1915920ff5041a9e","slug":"minister-in-charge-sanjeev-kumar-inspected-the-arrangements-at-the-old-age-home-chandauli-news-c-189-1-svns1010-153382-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रभारी मंत्री संजीव कुमार ने वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रभारी मंत्री संजीव कुमार ने वृद्धाश्रम की व्यवस्था देखी
विज्ञापन
चंदौली स्थित आश्रम में वृद्धजनों का हाल जानते प्रभारी मंत्री संजीव गोंड। स्रोत:-जागरूक पाठक
चंदौली। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गोंड ने शुक्रवार को मद्धूपुर स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया।
प्रभारी मंत्री ने आश्रम में स्वच्छता, भोजन और आवास व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनसे बातचीत की और व्यवस्थाओं को लेकर सीधे उनका फीडबैक लिया। बुजुर्गों से बातचीत के दौरान उन्होंने उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
निरीक्षण के बाद मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धजनों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विभागीय अधिकारी नियमित अंतराल पर वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करें।
विज्ञापन
उन्होंने बुजुर्गों के लिए समय-समय पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराने को कहा। मंत्री ने कहा कि वृद्धजनों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए।