फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mining circuit to be built up to Sonbhadra-Chandauli-Saidpur

सोनभद्र-चन्दौली-सैदपुर तक बनेगा माइनिंग सर्किट

Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Mining circuit to be built up to Sonbhadra-Chandauli-Saidpur
पीडीडीयू नगर। भारी वाहनों के चलते खराब हो रही सड़को को अब ऐसा बनाया जाएगा जो जल्दी खराब नही होगी। इसके लिए सड़कों को भी चिन्हित कर लिया गया है। सोनभद्र से अहरौरा-चन्दौली-सकलडीहा होते हुए सैदपुर गाजीपुर तक माइनिंग सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने इसका प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इसकी लम्बाई 170 किमी से अधिक होगी। माइनिंग सर्किट की डिजाइन, निर्माण और इस पर आने वाले खर्च की रुपरेखा भी जल्द तय कर दी जाएगी। दरअसल जिले से खनिज लदे भारी वाहन गुजरते है, ऐसे में सड़के भी खराब होती है और हादसे होते है। इसे रोकने के लिए वाहनों के आवागमन के।लिए एक निश्चित मार्ग मिलेगा और हादसे में कमी आएगी। नो एंट्री की भी परेशानी नही उठानी पड़ेगी और जाम से भी मुक्ति मिलेगी। जिले के अधिकतर मार्ग हाई वे को जोड़ते है ऐसे में माइनिंग सर्किट के बनने से यहां काफी सहूलियत होगी। वह चकिया हो या पीडीडीयू नगर, चन्दौली, सकलडीहा, सैयदराजा, चहनियां, कमालपुर सभी मार्ग हाइवे को जोड़ते है। ऐसे में माइनिंग सर्किट बना तो चन्दौली सहित मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर एक दूसरे से इंटरकनेक्ट हो जाएंगे। साथ ही आवागमन की सुविधा भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

ओवरलोड वाहनों के आवागमन के लिए खनिज परिपथ (माइनिंग सर्किट) का निर्माण प्रदेश भर में होना है। इसके लिए में भी सड़को का चयन किया गया है। इसके प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीपी सिंह, अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed