फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Million deposit notes

एक करोड़ के नोट जमा

Sat, 31 Dec 2016 12:59 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 31 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Million deposit notes
बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अपनी बारी का इंतजार करते लोग।
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट जमा करने के अंतिम तिथि पर शुक्रवार को करीब एक करोड़ के पुराने नोट बैंकों में जमा हुए। बैंकों को शाम चार बजे तक पुरानी करेंसी को जमा कराने का आदेेश था। जिससे शहरी क्षेत्रों में दो से तीन बजे तक नोट जमा हुए तो ग्रामीण इलाकों में दोपहर बारह बजे तक ही नोट लिए गए। हालांकि कोई वापस नही लौटा।
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद प्रधानमंत्री ने तीस दिसंबर तक पुराने नोट बैंकों में जमा करने की बात कही थी। रिजर्व बैंक के लगातार बदलते नियमों के बीच काफी लोगों ने पूर्व में ही पुराने नोटों को बैंकों में जमा करा दिया था। नगर के बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रामदुलार ने बताया कि पहले ही लोग पुराने नोट जमा करा चुके हैं। आज कम लोग पहुंचे।
विज्ञापन

 इसी तरह स्टेट बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक कुमार परिमल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से 30 से 40 हजार रुपये मूल्य के पुराने नोट ही जमा हुए हैं। वहीं पैसे जमा करने आए चतुर्भुजपुर निवासी विजय कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री ने 30 दिसंबर तक नोट जमा करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में लगातार भीड़ हो रही थी। इसी वजह अंतिम दिन जमा करने पहुंचा। इसी तरह शास्त्री कालोनी निवासी विश्वास राय ने बताया कि गुल्लक में दो हजार रुपये के नोट जमा करने से रह गए थे। उसी को एकाउंट में जमा करने पहुंचा हूं। इस बाबत अग्रणी जिला प्रबंधक एसके पाढी ने बताया कि शुक्रवार को नियमपूर्वक जनपद के सभी बैंकों में नोट जमा हुए हैं।  जिले में दिन भर में करीब एक करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा हुए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed