फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Milk being sold at Rs 80 per liter,

80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा दूध,

Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Milk being sold at Rs 80 per liter,
पीडीडीयू नगर। सावन में दूध का संकट हो गया है। मंदिरों व घरों में रुद्राभिषेक व दुग्धाभिषेक करायाजा रहा है जिसमें दूध की अच्छी-खासी खपत हो रही है। इससे दूध की की मांग काफी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि मंडी में 80 रुपये लीटर तक दूध बिक रहा है। वहीं दूधमहंगा होने से दही, घी व पनीर के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 10 हजार लीटर का उत्पादन प्रतिदिन होता है। इसके सापेक्ष सामान्य दिनों में लगभग 12 हजार लीटर की मांग बनी रहती है जो सावन माह में बढ़कर 15 हजार लीटर के करीब पहुंच गई है। अतिरिक्त दूध की आपूर्ति आसपास के जिलों से मंगाकर कराई जा रही है। श्रद्धालु सावन माह में घरों व मंदिरों में दुग्धाभिषेक कराते हैं। ऐसे में दूध की मांग अचानक बढ़ जाती है। नगर की दूध मंडियों में इन दिनों काफी कम मात्रा में दूध पहुंच रहा है। इससे दूध का भाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूध महंगा होने से पनीर का भाव भी दोगुने के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा दही और घी के दाम भी बढ़ गए हैं। दूध बेचने वालों का कहना है कि सावन माह के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed