फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Migrants protest at Quarantine Center

क्वारंटीन सेंटर पर दुर्व्यवस्थाओं पर प्रवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Migrants protest at Quarantine Center
चंदासी स्थित क्वारंटीन सेंटर में दुर्व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन करते प्रवासी मजदूर। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। नगर के चंदासी स्थित एक निजी महाविद्यालय में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर मे मंगलवार को प्रवासियों ने अव्यवस्थाओं से नाराज होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कम खाना दिए जाने के साथ बिस्तर नहीं दिये जाने और अनदेखी का आरोप लगाया। प्रवासियों ने बताया कई बार अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की गई लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद ट्रेनों समेत विभिन्न साधनों से प्रवासी मजदूरों को उनक घरों को भेजा जा रहा है। इसके तहत बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर में लोगों को रखा जा रहा है। क्वारंटीन की समयावधि पूरा होने के बाद लोगों को घरों के लिए भेजा जा रहा है। बाहर से आने वाले नगर व आसपास क्षेत्रों के लोगों को पीडीडीयू नगर के चंदासी स्थित क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। वर्तमान में इस सेंटर में 164 लोग रह रहे हैं। मंगलवार को लोगों ने सेंटर में अव्यवस्था पर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सेंटर में मौजूदा संख्या के सापेक्ष कम लोगों के लिए खाना आ रहा है। इससे कई बार पेट भर खाना भी नहीं मिल पा रहा है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि सोने के विस्तर सभी लोगों को बिस्तर भी नहीं मिल रहे है। बता दें कि इसके पूर्व इसी सेंटर में दो माह पूर्व खाने में परोसे गए चावल में पिल्लू मिला था। जिस पर लोगों ने हंगामा कर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए थे। जबकि अधिकारी बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहे थे। इस संबंध में तहसीलदार लालता प्रसाद ने बताया कि सेंटर में इंट्री के साथ ही बिस्तर दे दिया जाता है। साथ ही सेंटर रह रहे सभी लोगों के लिए खाना बनवाया जा रहा है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed