फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Migrant laborers will get two free rice and gram

प्रवासी मजदूरों को दो मिलेगा निःशुल्क चावल और चना

Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Migrant laborers will get two free rice and gram
चंदौली। लॉकडाउन के दौरान गैर प्रांतों से लौटे प्रवासी और अवरुद्ध प्रवासी मजदूरों को प्रति यूनिट पांच किलों चावल और प्रतिकार्ड एक किलों चना दो माह तक नि:शुल्क दिया जाएगा। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जबकि सीडीओ, एडीएम, श्रम प्रवर्तन, डीपीआरओ और जिला पूर्ति अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। वहीं निकायों में ईओ और ब्लाक स्तर पर सर्वे का कार्य बीडीओ के पर्यवेक्षण में होगा।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान गैर प्रांतों से बड़ी तादात में लोग जिले में लौटकर आए है। रोजी-रोटी छिनने के बाद ऐसे लोगों के सामने परिवार के भरण पोषण को लेकर गंभीर संकट आ गया है। अब शासन ने प्रवासी लोगों को दो माह (मई और जून) तक नि:शुल्क खाद्यान्न और चना वितरित करने का निर्देश दिया है। प्रवासियों को चिह्नित करने के लिए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। जबकि निकायों में ईओ तथा ब्लाक स्तर पर बीडीओ को सर्वे कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एकत्र सूची को तहसील स्तर पर उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में फीड कराने की जिम्मेदारी होगी। इसके बाद जिला समिति चिह्नित लोगों को चावल देने का अनुमोदन करेंगी। वहीं कोटे की दुकानों पर वितरण के दौरान नोडल अफसरों की मौजूदगी में प्रवासियों को चावल वितरित किया जाएगा। जिलापूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मई और जून माह में प्रवासी लोगों को प्रति यूनिट पांच किलों चावल और प्रतिकार्ड एक किलों नि:शुल्क चना दिया जाएगा। इसके लिए ब्लाक स्तर और नगरीय क्षेत्र में ईओ की अध्यक्षता में सर्वे का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही डाटा एकत्र होने के बाद अनुमोदन के लिए जिला समिति के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed