{"_id":"6660e966486596842e0f3d44","slug":"meteorological-department-issued-orange-alert-temperature-reached-44-degrees-chandauli-news-c-189-1-svns1010-115629-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तापमान 44 डिग्री पहुंचा
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मई के बाद जून माह में भी गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन के साथ रात में पड़ रही उमसभरी गर्मी से जिले के लोगों का हाल बेहाल है। बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के स्तर पर बना रहा। दिन में चल रही लू को देखते हुए मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
सुबह से ही चटक धूप खिली रहने से अधिकांश लोगों ने घरों में ही दुबके रहना उचित समझा। आवश्यक कार्य पड़ने पर घरों से लोग सिर को छाता, टोपी या गमछे से ढंककर ही निकले। लू के चलते लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने लू को लेकर आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक रात में भी गर्म हवाएं चलने से लोगों की मुश्किल कम नहीं होगी।
शिकारगंज संवाददाता के अनुसार तेज धूप और गर्म हवा और उमस से लोग घर में दुबके रहे। गर्मी इतनी रही कि कूलर, पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। सुबह आठ बजे ही घर से बाहर निकलना लोगों के लिए दुश्वार हो गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए शीतल पेय पदार्थों की दुकानों पर खासी भीड़ रही। दोपहर में ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानदार शटर डाउन कर आराम फरमाते दिखे। दोपहर के 11 से शाम के चार बजे के बीच हालात ज्यादा खराब रहे।