फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mercury dropped three degrees in 24 hours, sunlight remained ineffective

Chandauli News: 24 घंटे में गिरा तीन डिग्री पारा, धूप रही बेअसर

Thu, 09 Jan 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped three degrees in 24 hours, sunlight remained ineffective
पीडीडीयू नगर। जिले में बर्फीली हवाओं का सितम बढ़ने से जनजीवन बेहाल हो रहा है। बुधवार को दोपहर में हल्की धूप तो निकली लेकिन पछुआ हवा के कारण बेअसर रही और लोग दिनभर ठिठुरते रहे। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री से घटकर 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम विभाग ने दो दिन बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

साल के शुरूआती दिनों में सर्दी ने दस्तक दी तो लोग ठिठुर गए थे। बाद में मौसम का मिजाज बदला और धूप खिलने लगी जिससे सुबह-शाम की ठंड रह गई थी। वहीं विगत रविवार को मौसम में अचानक हुए बदलाव ने दोबारा ठंडक का अहसास करा दिया। बुधवार को सुबह बादल छाए रहे पर 12 बजे छंट गए और धूप निकल आई। इसके बाद बादलों और सूर्यदेव की लुकाछिपी चलती रही। वहीं तेज चल रही सर्द हवा से ठिठुरन बनी रही। बर्फीली हवा चलने से लोगों को गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेना पड़ा। रात को भी ठंड बढ़ी रही। अत्यधिक ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कोहरे के कारण ट्रेनों की की रफ्तार भी लड़खड़ा गई है। वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस समेत ज्यादा ट्रेनें घंटों लेट चल रहीं है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। आगामी शनिवार को बारिश भी हो सकती है। इस माह पूरी तरह से ठंड से निजात नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली समेत 50 जिलों में आज कोल्ड डे का अलर्ट : कड़ाके की ठंड के बीच 20 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने गलन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को चंदौली समेत 50 से ज्यादा जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि गलन और घने कोहरे का सिलसिला अगले तीन से चार दिनों तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed