{"_id":"09aedbb3bb534dd9d9b78b865b154c40","slug":"mene-bike-riders-killed-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे मेंे बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे मेंे बाइक सवार की मौत
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के शीतलपुरा (बरहन) महदेवा गांव के पास शुक्रवार की रात दस बजे सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर हादसे की खबर से घर में कोहराम मच गया।
सबल जलालपुर गांव निवासी दिनेश खरवार (38) पुत्र रामकृत खरवार ट्रक चालक है। शुक्रवार को वह ट्रक लेकर चंदौली आया था। यहां ट्रक खड़ा कर वह बाइक से अपने घर रवाना हुआ।
शीतलपुरा (बरहन) महदेवा गांव समीप सड़क किनारे लगे बिजली के पोल को वह नहीं देख सका और उससे जा टकराया। बाइक की गति तेज होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हेा गई।
विज्ञापन
जबकि बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जबकि बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आए। उधर, दिनेश की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी दीपा को रो-रो कर बुरा हाल था तो 82 वर्षीय पिता रामकृत को लोग दिलासा दे रहे थे।
जबकि दिनेश के मासूम बच्चे चंदन छह वर्ष, सन्नी दस वर्ष, चांदनी चार और काजल नौ पिता की मौत से अनभिज्ञ थे। उन्न्हें क्या पता था कि पिता हमेशा के लिए उनसे दूर हो गए।
दिनेश परिवार में अकेला कमाने वाला था। ट्रक चालक दिनेश्ा की मौत से पूरा गांव सदमे में हैं।