फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memu to run between Pt Deendayal Upadhyay Junction to Patna

पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से पटना के बीच चलेगी मेमू

Sat, 06 Mar 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Memu to run between Pt Deendayal Upadhyay Junction to Patna
पीडीडीयू नगर। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आठ मार्च से पं. दीनदयाल उपाध्याय से पटना और बक्सर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। हालांकि इसमें एक्सप्रेस की तरह किराया लगेगा। इसी तरह आठ मार्च से विभिन्न रेल खंडों पर 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि आठ मार्च से प्रतिदिन पटना जंक्शन से गया के लिए तीन जोड़ी, जसीडीह, बरौनी, इसलामपुर के बीच एक एक जोड़ी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेन चलेगी। वहीं राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी, समस्तीपुर से सहरसा; सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय से पटना के बीच ट्रेन संख्या 03203/03204 मेमू प्रतिदिन सुबह 08.15 बजे पीडीडीयू जंक्शन से खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रुकते हुए 16.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह पटना से प्रतिदिन यह ट्रेन 12.35 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 20.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह पीडीडीयू बक्सर मेमू स्पेशल प्रतिदिन बक्सर से सुबह 04.30 बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए 07.45 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से रात 20.45 बजे खुलकर रात 23.40 बजे बक्सर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed