फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Memu passenger train ran on the rail route after nine months

नौ माह बाद गया रेल रूट पर दौड़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन

Wed, 13 Jan 2021 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Memu passenger train ran on the rail route after nine months
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर नौ माह बाद फिर से मेमू ट्रेन चली। मंगलवार की शाम साढ़े तीन बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या सात से डेहरी के लिए मेेमू स्पेशल चली। पहले दिन पीडीडीयू जंक्शन से इस ट्रेन से डेहरी तक यात्रा करने के लिए 43 लोगों ने टिकट कटाया। इससे 815 रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से 22 मार्च से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया था। बाद में स्पेशल ट्रेन के नाम पर एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन तो शुरू हुआ लेकिन पैसेंजर ट्रेनें बंद रही। नवंबर माह में पटना रूटपर एक पैसेंजर ट्रेन चालू किया गया लेकिन गया रेल रूट पर मेमू ट्रेनें नहीं चलने से यात्री परेशान रहे। लगातार ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। इसको देखते हुए मंगलवार को गया रूट पर दो पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इसके तहत एक मेमू स्पेशल ट्रेन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से डेहरी आन सोन तक और दूसरी ट्रेन डेहरी आन सोन से गया स्टेशन तक चलाया गया है। गया रूट पर मेमू चलने की सूचना पर लोगों में खुशी का माहौल रहा। हालांकि पहले दिन पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से डेहरी के लिए 43 यात्रियों ने काउंटर से टिकट लिया। इससे 815 रुपये की आय हुई। इसके पूर्व यह ट्रेन सुबह 9.35 बजे डेहरी ऑन सोन से खुलकर दोपहर 12.40 बजे ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इससे पचास से अधिक यात्री पहुंचे। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के चलने से यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

गया डेहरी आनसोन गया मेमू पैसेंजर गया से सुबह 7.20 बजे खुलेगी और 9.30 बजे डेहरी आन सोन पहुुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 18.30 बजे डेहरी आन सोन से खुलकर 20.50 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन काष्ठा, परैया, गुरारू, इस्माइलपुर, रफीगंज, देव रोड, जाखिम, बघोई कुसा, फेसर, देवरिया कुरहमा नरेश हाल्ट, अनुग्रह नारायण रोड, चिरैला पौथु, सोननगर स्टेशनों पर रुकेगी। इसी तरह डेहरी आन सोन पीडीडीयू मेमू स्पेशल सुबह 9:35 बजे डेहरी ऑन सोन से खुलकर दोपहर 12:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम से 15:30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलकर शाम 18:25 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। यह ट्रेन पहलेजा हॉल्ट, करवंदिया, सासाराम, कुम्हऊ, शिव सागर रोड, खुर्माबाद रोड, कुदरा, पुसौली, मुठानी, भभुआ रोड, दुर्गावती, धनेछा, कर्मनाशा, सैयदराजा, चंदौली मझवार, गंजख्वाजा स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से डेहरी और डेहरी से गया जंक्शन तक के लिए दो पैसेंजर ट्रेन की शुरूआत की है। अब यात्री पीडीडीयू जंक्शन से सीधे गया के लिए पैसेंजर की मांग कर रहे हैं। यही नहीं पीडीडीयू जंक्शन से बरवाडीह, वाराणसी के लिए पैसेंजर के संचालन की भी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed