फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mega Camp: On the second day, 73 out of 143 cases related to smart meters were resolved

मेगा कैंप : दूसरे दिन स्मार्ट मीटर जुड़े 143 में से 73 मामले सुलझे

Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mega Camp: On the second day, 73 out of 143 cases related to smart meters were resolved
विद्युत निगम की ओर से आयोजित मेगा कैंप में दूसरे दिन शुक्रवार को स्मार्ट मीटर जुड़े 143 मामले आए। इसमें 73 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

दो दिनों में 407 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर समाधान कैंप का लाभ उठाया। मुगलसराय खंड के चंदासी उपकेंद्र में दूसरे दिन बिल संशोधन के 407 में से 386 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। कैंप में निरीक्षण के दौरान बिजली चोरी से संबंधित राजस्व निर्धारण के दो केस आए, दोनों मामले में राजस्व जमा कराकर निराकरण किया गया।
मीटर बदलने के 34 मामले आए, 31 का निराकरण हुआ। नये कनेक्शन के लिए 16 आवेदन मिले, जिसमें 14 उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिया गया। लोड से संबंधित 134 मामले दर्ज हुए, जिसमें 76 उपभाेक्ताओं का लोड बढ़ाया और घटाया गया।
विज्ञापन

328 ने भुगतान किया, जिसमें 14 लाख 24 हजार रुपये प्राप्त हुए। मीटर से संबंधित बिल का संशोधन और उच्च बिल संबंधित केस की सुनवाई हुई। इसके साथ ही 102 केस अन्य मामले के थे, जिसमें से 84 का निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता रविचंद्र श्रीवास्तव, एक्सईएन महेन्द्र मिश्रा, संतोष प्रसाद, सुनील यादव ने कैंप का जायजा लिया। बताया कि शनिवार को भी चंदासी उपखंड कार्यालय में कैंप लगेगा। 7.14 लाख का राजस्व जमा कराया गया है।

इस अवसर पर एसडीओ मनोज कुमार कश्यप, एसडीओ कृपाशंकर यादव, अवर अभियंता मुकेश यादव, सुधीर पटेल, हर्षित राय, मनीष यादव, रीतेश, अनिल कुमार, हरिबंश आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed