फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Meeting with sailors, fixed fare

नाविकों संग बैठक कर सीओ ने तय किया किराया

Fri, 04 Nov 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Meeting with sailors, fixed fare
चहनिया । क्षेत्र के टांडा कैथी के बीच गंगा घाट पर नाविकों द्वारा नौका संचालन के दौरान ओवरलोड सवारी और मनमाने ढंग किराया वसूलने पर हुई शिकायत के बाद शुक्रवार को बलुआ पुलिस ने घाट पर पहुंचकर नाविकों संग बैठक की। इस मौके पर उपस्थित सीओ सकलडीहा राजेश राय ने निर्धारित किराया व क्षमता अनुसार सवारी ढोने पर सहमति बनवायी। टांडा कैथी गंगा घाट पर बना प्लांटून पुल 15 जून को हटने के बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा दो नौकाओं का संचालन नि:शुल्क किया जा रहा था। जिसका टेंडर 30 अक्तूबर को समाप्त हो गया। इसके बाद स्थानीय नाविक ओवरलोड सवारी भरकर मनमाना किराया वसूलते हुए अपनी नौकाओं का संचालन करने लगे। इसका लोगों ने विरोध शुरू किया। इसपर बलुआ पुलिस ने घाट पर पहुंचकर नाविकों से ऐसा न करने की अपील की। इस पर नाविकों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नौका संचालन बंद कर हड़ताल की बात कही। सूचना पाकर वहां पहुंचे सीओ राजेश राय ने नाविकों व क्षेत्रीय लोगों से बातचीत करके नौका की क्षमता के अनुरूप सवारी बैठाने और प्रति व्यक्ति दस रुपये व बाइक सवार व्यक्ति से तीस रुपये किराया लेने की बात पर सहमति बनवाई। इस दौरान बलुुआ थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, अमित सिंह सोनू, अनिल निषाद, बेचन निषाद, रामराज निषाद, महेन्द्र, रामा, दिनेश, रामस्वरूप, राजेश, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed