फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Medicines were given to 305 patients

Chandauli News: 305 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

Mon, 23 Mar 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Medicines were given to 305 patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिकारगंज। जिले के सभी जन आरोग्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला आयोजित हुआ। क्षेत्र के तीन केंद्रों पर 305 मरीजों की जांच कर चिकित्सकों ने दवाएं दी। मेले में अधिकतर मौसमी बुखार से पीड़ित लोग पहुंचे।
क्षेत्र के मुडहुआ दक्षिणी, रामपुर कला और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे विभिन्न रोगों से जुड़े मरीजों की जांच कर दवाएं देने के साथ ही मरीजाें को स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास सिंहा ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया।
विज्ञापन

इसमें रामपुर कला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 96, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 101 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गई। उन्होंने बताया अधिकतर मरीज मौसमी बीमारी बुखार, टाइफाइड, लूज मोशन, पेट दर्द, स्किन इंफेक्शन आदि रोगों से पीड़ितं होकर पहुचे थे। इस अवसर पर डॉ. विनोद कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed