फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Medicinal plants dried up due to lack of care on herbal road

देखभाल के अभाव में सूख गए औषधीय पौधे

Sun, 21 Feb 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Medicinal plants dried up due to lack of care on herbal road
पड़ाव से पंचफेड़वा तक जीटी रोड के दोनों किनारे औषधीय पौधे लगाए जाने थे लेकिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण तीन किलोमीटर तक लगाए गये पौधे सूख गए उनकी सुरक्षा के लिए लगे ट्री गार्ड भी गिर गए हैं। औषधीय पौधों को लगाए जाने के कारण इस मार्ग का नाम हर्बल र्माग रखा गया है।
विज्ञापन

औषधीय पौधों को बढ़ावा देने के लिए जून 2020 में पड़ाव से पंचफेड़वा तक 14 किलोमीटर तक सड़क के दोनों किनारों पर पौधे लगाने के लिए चिह्नित किया गया थो और उसका नाम हर्बल मार्ग रखा गया। इसके लिए 4.20 लाख रुपये दिये गये थे। पौधों को लगाने और रख-रखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई थी। लेकिन अब-तक तीन किमी डांडी से दामोदरदास पोखरे तक मात्र 60 पौधे लगाए गये। अधिकारियों और कर्मचारियों की देख-रेख के अभाव में ये पौधे भी सूख गए या पशुओं ने नष्ट कर दिया। इनकी सुरक्षा के लिए लगाए गये ट्री गार्ड भी जमीन पर गिर गए। मिले पैसे का 25 प्रतिशत हिस्सा भी खर्च हो गए और अभी तक निश्चित दूरी तक पौधे भी नहीं लगाए गए। जबकि इस मार्ग नाम हर्बल मार्ग रखा गया है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर से पड़ाव मार्ग पर लगा है हर्बल मार्ग का बोर्ड
जीटी रोड के इस हिस्से का नाम पीडब्ल्यूडी विभाग ने हर्बल मार्ग कर बोर्ड भी लगा दिया है। लेकिन वहां एक भी औषधीय पौधे नहीं है। चंदासी स्थित एक मॉल के सामने सड़क की उत्तरी पटरी पर बोर्ड लगाया गया है। वहीं ट्री गार्ड में कुछ पौधे लगाए गए थे। विभाग ने ट्री गार्ड में पौधे भी रोपे लेकिन अब उनका पता नहीं है। औषधीय पौधों की जगह वहां आसपास झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्बल रोड के रूप में पड़ाव से पचफेड़वा मार्ग को चिह्नित किया गया है। तीन किमी तक करीब 60 पौधे लगाए गए हैं। उनके संरक्षण के लिए ट्री गार्ड लगाया गया था लेकिन सड़क पर घुमंतू पशुओं ने पौधों को नुकसान पहुंचाया है। शीघ्र ही नए ट्री गार्ड और बाकी बचे मार्ग के दोनों किनारे पर औषधीय पौधे लगवा दिए जाएंगे।
डीपी सिंह, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग, प्रांतीय खंड, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed