फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Medical officer angry over lack of progress

Chandauli News: कार्य प्रगति में कमी पर चिकित्साधिकारी नाराज

Fri, 07 Nov 2025 02:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Medical officer angry over lack of progress
चकिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास सिन्हा ने एएनएम व संगिनी के कार्यों की समीक्षा की। स्वास्थ्य केंद्र सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मुजफ्फरपुर, बिठवल कला, गढ़वा उत्तरी सहित छह एएनएम सेंटरों की प्रगति की कमी पर पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रिक्त ग्राम पंचायत के एएनम सेंटरो पर एएनएम अपने कार्यों को समयबद्ध तरीके से टीकाकरण फैमिली प्लान आदि कार्य किया जाना सुनिश्चित करें। किसी भी कारणोंं से प्रगति कार्य प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एएनएम के साथ संगिनी पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ फैमिली प्लान में सहयोग करें। गर्भवती माताओं के प्रथम तिमाही का पंजीकरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रसव सरकारी अस्पतालों में कराए जाने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुछ आशाओं की ओर से प्राइवेट अस्पतालों में प्रसव कार्य कराने की शिकायत पर सुधार लाने का निर्देश दिया।एएनएम व संगिनी अपने दायित्व को समझें और शासन की म॔ंशा को सफल बनाने का कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed