{"_id":"66bd24bbbfb3b699d3018d14","slug":"measurement-started-to-remove-encroachment-red-mark-marked-chandauli-news-c-189-1-svns1011-118992-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुई नापी, लगा लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुई नापी, लगा लाल निशान
विज्ञापन
दुलहीपुर। पड़ाव से गोधना मोड़ तक बनने वाले सिक्स लेन के चौड़ीकरण को लेकर बुधवार से लोक निर्माण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने स्थानीय बाजार में निर्माणों की नाप का कार्य आरंभ किया। इस दौरान माप के आधार पर परिधि में आने वाले निर्माण को चिह्नित कर लाला निशान लगाया गया।
पड़ाव से गोधना मोड़ तक बनने वाले सिक्स लेन की जद में स्थानीय गांव व बाजार आ गया है। इस स्थान पर मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग चल रही थी। बुधवार को राजस्व विभाग और लोक निर्माण के जेई व कर्मचारी वहां पहुंचे। टीम ने करवत गांव के सरहद से नाप प्रारंभ कर दिया है। मार्ग के दोनों तरफ नाप की गई। एसडीएम आलोक कुमार ने बताया कि वर्ष 1882 के नक्शे के आधार पर मार्ग की नाप की जा रही है। पीडब्ल्यूडी के जेई बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मार्ग के मध्य से 90 फीट दोनों तरफ नाप कराई जा रही है। राजस्व विभाग की टीम में सुजीत सिंकदर, पंकज सिंह, अहिनव सिंह आदि रहे।