फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   MCB falling repeatedly due to low capacity transformer

Chandauli News: कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने के चलते बार-बार गिर रही एमसीबी

Fri, 12 May 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
MCB falling repeatedly due to low capacity transformer
चहनिया। कस्बे में लगे सौ केवीए के ट्रांसफार्मर की एमसीबी (मिनिएचर सर्किट ब्रेकर) हर रोज दिन में कई बार गिर जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एमसीबी उठाने में बिजली कर्मचारी भी आनाकानी करते हैं। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों को एमसीबी उठाना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने का आदेश केंद्रीय मंत्री और सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने एक्सईएन को दिया था। लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है। प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि चहनिया कस्बा में सकलडीहा मार्ग पर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। ओवरलोड के कारण हर रोज उसकी एमसीबी दिन में कई बार गिर जाती है। इससे क्षेत्रीयवासियों को भीषण गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि एमसीबी गिरने के बाद उसे उठाने में विद्युत कर्मचारी भी आनाकानी करते है। दरअसल कस्बा में ढाई सौ केबीए का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिस पर उन्होंने एक्सईएन को फोन करके 250 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के लिए निर्देशित किया था। एक माह बीत जाने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। कस्बावासी गर्मी में काफी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed