पीडीडीयू नगर। पूर्व प्रधानमंत्री जन्मस्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने शास्त्री जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग के समर्थन में शनिवार को सेंट्रल कालोनी स्थित जन्मस्थली पार्क में दो दिनवीय उपवास की शुरूआत की। इस दौरान प्रधानमंत्री से जन्म स्थली को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की। न्यास के सदस्य लंबे समय से जन्म स्थली के विकास की मांग के लिए आंदोलन कर रहे हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने एडीएम से मिलकर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था। इसकी अनुमति न मिलने पर जन्म स्थली के विकास सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से शनिवार की सुबह दस बजे से बजे से दो दिवसीय उपवास की शुरूआत की। इस दौरान संस्था के संयोजक कृष्णा गुप्ता ने कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के धानापुर आगमन पर संस्था के सदस्यों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया था। कहा कि इस बार प्रधानमंत्री को देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मस्थली के विकास की घोषणा करनी चाहिए। इस मौके पर अजय सिंह,सुरेश यादव, रवि कुमार, जगदीश प्रसाद, पवन शर्मा, जितेंद्र कुमार, सुरेश यादव, शंकर चौहान, नारायण गोंड, दिनेश यादव, काशीनाथ उपाध्याय, जितेंद्र प्रताप, ओम प्रकाश रजक रहे।