फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   May God give you freedom from the cycle of life and death

जीवन मरण के चक्र से मुक्ति दे सकते हैं भगवान

Fri, 01 Oct 2021 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
May God give you freedom from the cycle of life and death
कंदवा। मानव जीवन बड़े ही भाग्य से मिलता है। इस जीवन को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। भगवान की भक्ति में लगाने से मनुष्य भवसागर को पार कर सकता है। ईश्वर की भक्ति में बहुत बड़ी शक्ति होती है। यह बातें चिरईगांव में चल रहे चातुर्मास में शुक्रवार को प्रवचन के दौरान सुंदर राज महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति बड़ी सरल है। हम अपने अपने तरीके से ईश्वर की भक्ति करते हैं। गृहस्थ जीवन में रहने वाला व्यक्ति भी गृहस्थ जीवन के कार्यों को करते हुए मानव कल्याणकारी कार्य कर नारायण की ही भक्ति करता है, क्योंकि वह भगवान के बताए मार्ग पर चलता है। भगवान सभी की भक्ति को स्वीकार करते हैं तभी तो जिस भक्त को आवश्यकता पड़ती है भगवान उसकी मनोकामनाओं को पूर्ण करने में समय नहीं लगाते हैं। कथा का रसपान करने वालों में अलका सिंह, आकांक्षा सिंह, पुष्पा सिंह, जागृति, उमा पांडेय, मृत्युंजय सिंह, हिमांशु पांडेय, हरिवंश सिंह, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed