फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Maximum number of voters in Mughalsarai and least number of voters in Sayedaraja.

Chandauli News: मुगलसराय में सबसे ज्यादा और सैयदराजा में सबसे कम मतदाता

Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Maximum number of voters in Mughalsarai and least number of voters in Sayedaraja.
चंदौली। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सैयदराजा विधान सभा में मतदाताओं की संख्या अन्य विधान सभाओं के मुकाबले कम है। जबकि मुगलसराय विधान सभा में मतदाताओं की संख्या अधिक है। चंदौली लोकसभा क्षेत्र में इस बार 18 लाख से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। जिला प्रशासन की ओर से 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के मुताबिक चंदौली संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की कुल जनसंख्या 28 लाख 70 हजार 346 है। इनमें मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या छह लाख 49 हजार 164 है। इनमें चार लाख 10 हजार 543 मतदाता हैं, जो जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, सैयदराजा विधानसभा की कुल जनसंख्या पांच लाख 35 हजार 993 है। इनमें तीन लाख 36 हजार 298 मतदाता हैं, सभी विधान सभा क्षेत्रों में सबसे कम हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 55 हजार 932 और पुरुषों की एक लाख 80 हजार 364 है। दो अन्य मतदाता हैं। इसी तरह पांच लाख 44 हजार 707 जनसंख्या वाले सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 38 हजार 294 में मतदाता हैं। इनमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख 57 हजार 568 है जबकि पुरुषों मतदाता एक लाख 80 हजार 719 हैं। सात अन्य मतदाता हैं। वाराणसी जिले के विधानसभा क्षेत्र शिवपुर की जनसंख्या पांच लाख 73 हजार 962 है। इनमें तीन लाख 82 हजार 934 मतदाता हैं। एक लाख 76 हजार 88 महिला, दो लाख छह हजार 843 पुरुष और तीन अन्य मतदाता हैं। इसी तरह अजगरा विधान सभा में पांच लाख 66 हजार 520 में तीन लाख 63 हजार 378 मतदाता है। इसमें एक लाख 70 हजार 506 महिला, एक लाख 92 हजार 868 पुरुष और चार अन्य मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि इस आंकड़े में कुछ अंतर आ सकता है। 15 मई के बाद अंतिम मदताता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed