फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mauni Amavasya today, two lakh devotees will take a dip at Balua Ghat, 300 policemen will be deployed.

Chandauli News: मौनी अमावस्या आज, बलुआ घाट पर दो लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, तैनात रहेंगे 300 पुलिसकर्मी

Fri, 09 Feb 2024 02:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mauni Amavasya today, two lakh devotees will take a dip at Balua Ghat, 300 policemen will be deployed.
चहनिया। जिला प्रशासन ने मौनी अमावस्या पर शुक्रवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट पर दो लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान जताया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को वाराणसी रेंज के डीआईजी डाॅ. ओपी सिंह ने घाट पर अधिकारियों संग तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए। बताया गया कि घाट पर छह थाना प्रभारी सहित 30 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 100 हेड कांस्टेबल,40 महिला कांस्टेबल ,15 ट्रैफिक पुलिस, दो ट्रैफिक इंचार्ज, दो प्लाटून पीएससी, दो जगह एनडीआरएफ,तीन जगह जल पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा दो फायर ब्रिगेड सर्विस टैंक और 25 पुलिसकर्मी सादे वर्दी में भ्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन


डीआईजी ने बृहस्पतिवार को गंगा में लगे बैरिकेड्स, घाट पर रात में उजालें के लिए प्रकाश, साफ- सफाई, खोया पाया केंद्र ,महिला व पुरुष शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मातहतों को घाट पर हमेशा भ्रमण करने के साथ ही गंगा नदी में जल पुलिस,एनडीआरएफ टीम, गोताखोर व पुलिस तैनात रहने का निर्देश दिया। इसके बाद डीआईजी ने बलुआ थाने का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन


------------

बलुआ पुल पर बड़े वाहनों पर रोक

--------------

बलुआ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरी तरफ मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले में लोग चहनियां से बलुआ, रानेपुर से सराय, कैथी से बलुआ, महुअर से बलुआ, लक्ष्मणगढ़ से बलुआ होकर लोग बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर जाएंगे। इन मार्गो पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। वहीं गंगा स्नान के दौरान गोताखोर भी चक्रमण करते रहेंगे ताकि अनहोनी होने से रोका जा सके। बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि दूरदराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की हर तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed