फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mass marriage of 57 couples

Chandauli News: 57 जोड़ों की हुई सामूहिक शादी

Fri, 07 Feb 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mass marriage of 57 couples
चंदौली। सदर ब्लाॅक परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा विधायक रमेश जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह की मौजूदगी में पुरोहितों ने 50 जोड़ों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराई। उधर, सदर नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील यादव की मौजूदगी में सात जोड़ों की शादी कराई गई। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र सौंपा और सुखी जीवन की मंगल कामना की।
विज्ञापन

सदर ब्लाक परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 50 जोड़ाें की शादी कराई गई। उधर सदर नगर पंचायत परिसर में सात जोड़ों की शादी भी सकुशल संपन्न कराई गई। इस दौरान भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने नव विवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी सकुशल संपन्न कराने के लिए यह योजना संचालित की जा रही है। इसके तहत कन्या के खाते में 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं। इसके अलावा शादी संपन्न होने के बाद 15 हजार रुपये के उपहार दिए जाते हैं। साथ ही छह हजार रुपये शादी कार्यक्रम के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन मांगे जाते हैं। सत्यापन के बाद ही लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए पात्र माना जाता हैं। इस दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, एडीओ जगदीश यादव, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed