फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Masks can be ignored: CMO

मास्क की अनदेखी पड़ सकती है भारी: सीएमओ

Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Masks can be ignored: CMO
चंदौली। कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता अब भी पूरी तरह से जरूरी है, क्योंकि अभी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में खुद के साथ दूसरों के बचाव के लिए मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का पालन बेहद जरूरी है। शादी समारोह में भीड़ को देखते हुए कोरोना के फैलने के खतरे के प्रति जनता को भी जागरूक होना होगा। ये बातें सीएमओ डा. वीपी द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि मास्क और दो गज की दूरी के साथ ही टीकाकरण कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है। टीके की दोनों डोज जरूरी है, जिन्होंने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लिया है या दूसरी डोज की तिथि पूर्ण होने के बाद अभी तक टीका नहीं लगवाए हैं, वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरबी शरण ने कहा कि बिना मास्क के बाजारों और शादी समारोह में जाना अब लोगों के लिए आम बात होती जा रही है। शादी समारोह में लोगों को बिना मास्क के जाने से न सिर्फ वह स्वयं के लिए बल्कि परिवार के बुजुर्ग, बच्चे व गर्भवती को भी प्रभावित कर सकते हैं। बच्चों व बुजुर्गों के प्रति उचित दूरी का विशेष ध्यान रखें, मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बेवजह बाजार न जायें, बच्चों को बिना मास्क बाहर न जाने दें, बुजुर्गो को भीड़ से दूर रखें। घर आए हुए लोगों से दूरी बना कर बात करें। बाजार में सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह की भीड़ में शामिल न हो। मॉल, होटल व भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें। सार्वजनिक शौचालय में जाने से पहले साफ-सफाई का ध्यान रखें। इसके साथ ही बाहर के खाने-पीने की चीजों का इस्तेमाल न करें। बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम व बुखार को नजरअंदाज बिल्कुल न करें, चिकित्सक की सलाह पर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed