फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Masks and sanitizers distributed among villagers and kotedars

ग्रामीणों और कोटेदारों में बांटे मास्क और सैनिटाइजर

Sun, 05 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Masks and sanitizers distributed among villagers and kotedars
पीडीडीयू नगर के कूढ़े खुर्द में कोटेदार को मास्क सौंपती अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सदस? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से नगर से सटे कूढ़े खुर्द गांव में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर वितरित किया। इसके बाद कोटेदार को भी मास्क और सैनिटाइजर सौंपा। ताकि राशन लेने आने वालों को राशन के साथ मास्क मिल सके।
विज्ञापन

इसके पूर्व महिला समिति की अध्यक्ष साधना अग्रवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर ही महत्वपूर्ण हथियार है। देश में अनलॉक टू शुरू हो चुका है। बाजार खुलने के बाद कोरोना संक्रमण के फैलाव का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में हम सभी को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। कहा कि घर से बाहर निकलते समय हर हाल में मास्क पहने और घर में भी समय समय पर हाथ धोते रहें तथा सैनिटाइज करें। कोटेदार बनारसी यादव को मास्क देकर हिदायत दी गई कि राशन लेने आए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क अवश्य दे। इस मौके पर समिति की ओर से पांच सौ मास्क और साठ सैनिटाइजर वितरित किया। इस मौके पर कृष्णा अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed