फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत

Tue, 08 Jun 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies in suspicious circumstances
सैयदराजा। स्थानीय थाना के जेवरियाबाद गांव में मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता कोमल (24) की मौत हो गई। विवाहिता के पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास के शेरपुर निवासी उमेश कुमार की पुत्री कोमल (24) की शादी फरवरी 2020 में जेवरियाबाद निवासी श्रीनाथ सिंह के पुत्र अंकित कुमार से हुई थी। मंगलवार को पुलिस को दी गई तहरीर में उमेश कुमार ने बताया कि लड़की की शादी करने के बाद से ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कोमल को प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि कोमल की मौत हो गई। यहां पहुंचने पर उसकी बेटी मृत मिली, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जहर देकर बेटी की हत्या की है। वहीं पति ने बताया कि कोमल बीमार चल रही थी और रात में उसकी तबियत अधिक खराब हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पति अंकित कुमार, ससुर श्रीनाथ, सास मीरा देवी, ननद सोनल कुमारी, देवर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed