फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies due to bike attack, injured bike rider

बाइक के धक्के से विवाहिता की मौत, बाइक सवार जख्मी

Tue, 27 Apr 2021 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies due to bike attack, injured bike rider
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के चकिया मूसाखाड़ मार्ग पर गरला नई बस्ती के पास सोमवार को सुबह 10 बजे के करीब बाइक के धक्के से रीता देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे घायल के परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए वाराणसी स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, हादसे से नाराज मृतका के परिवार वालों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रीतपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार सोमवार को सुबह लगभग 10 बजे अपनी बाइक से कहीं से आ रहे थे। रास्ते में वह गरला नई बस्ती गांव से गुजरने लगे, इसी बीच सड़क पार करते समय गांव निवासिनी रीता देवी (45) को बाइक से जोरदार धक्का लग गया। इस हादसे में रीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बाइक सवार देवेंद्र कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद वहां आसपास लोगों की भीड़ लग गई। रीता देवी की मौत से नाराज परिवार वालों ने गांव में सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के परिवार वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed