फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married woman dies by jumping in front of train

विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

Sun, 21 Mar 2021 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by jumping in front of train
पीडीडीयू नगर। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर गांव के समीप शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे विवाहिता प्रेमा देवी (34) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कोतवाली ले आयी । आवश्यक कार्रवाई के बाद शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतका के परिवार वालों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र निवासिनी प्रेमा देवी की शादी वर्ष 2014 में मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गोबरिया गांव निवासी कृष्णा गुप्ता से हुई थी। उनके दो बच्चे आदित्य व अराध्या हैं। पति-पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सितंबर 2020 में प्रेमा ने अपनी पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद वह गोबरिया स्थित अपने ससुराल में ही रह रही थी। दो दिन पहले पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो वहीं काफी भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। सूचना के बाद मायके पक्ष वाले भी कोतवाली पहुंच गए। शनिवार की सुबह आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं मायके पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मेेें जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed