फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Married death in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहिता की मौत

Wed, 29 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married death in suspicious circumstances
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघीताली गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार मजिस्ट्रेट आनंद कुमार की निगरानी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के हिंदवारी गांव निवासी मुन्ना राम की पुत्री प्रतिमा उर्फ बेबी (24) की शादी 4 वर्ष पूर्व सिंघीताली गांव निवासी रेलकर्मी लक्ष्मण राम के इलेक्ट्रिक मैकेनिक पुत्र अजय कुमार से हुई थी। मंगलवार की देर शाम प्रतिमा अपने दो वर्षीय पुत्र अभय कुमार के साथ घर में सो रही थी। बुधवार की सुबह 4:30 बजे जब वह अपने बिस्तर पर नहीं मिली तो परिजन उसे ढूंढने लगे। जब छत पर पहुंचे तो छत पर कंक्रीट के कमरे में पाइप के सहारे लटके उसके शव को देखकर सभी के होश उड़ गए। यह देख कर परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसापास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल अलीनगर पुलिस को दी गई। मौके पर पीडीडीयू नगर तहसीलदार/मजिस्ट्रेट आनंद कुमार के साथ जफरपुर पुलिस चौकी प्रभारी अतुल प्रजापति पहुंचे। जहां मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed