फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Market opened up as soon as shops opened

दुकानों को खुलते ही बाजार बढ़ी चहल-पहल

Tue, 05 May 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Market opened up as soon as shops opened
पीडीडीयू नगर के गल्लामंडी में सामान खरीदने के लिए जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। डीएम के निर्देश के बाद मंगलवार को लॉकडाउन के 41 दिन बाद बाजार खुले। मंगलवार की सुबह दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकाने खोली। बाजार खुलते ही बाजार में खरीददारों की भीड़ जुट गई। बाइक, आटो व रिक्शे से लोगों का आना जाना शुरू हो गया और चहल पहल बढ़ गई। लगभग डेढ़ माह के सन्नाटे के बाद बाजार में अचानक रौनक लौट आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 25 मार्च से लॉकडाउन किया गया था। जो कि 14 अप्रैल तक रहा। इसके बाद सरकार ने फिर से लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी। जो कि तीन मई को समाप्त हो गई। प्रदेश सरकार की ओर लॉक डाउन की तिथि को 17 मई तक फिर से बढा दिया गया है। इस दौरान क्षेत्रों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांट दिया गया और जिलाधिकारियों को ऑरेंज और ग्रीन जोन में सशर्त छूट देने के लिए निर्देशित किया। जिसपर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल के चार मई से जिले में सशर्त दुकाने खोले जाने की छूट दी गई। आदेश पारित होने के बाद मंगलवार को सुबह से दुकानदार दुुकाने खोलने की तैयारी में जुट गए। 41 दिनों बाद दुकाने खोलते ही दुकानदारों ने साफ-सफाई की। इसके बाद सामानों का मिलान किया। दुकानों के खुलते ही बाजार में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई। बाइक, कार, ऑटो और रिक्शे से लोग बाजार में आए और खरीदारी की। इससे बाजारों में काफी चहल-पहल रही। धानापुर संवाददाता के अनुसार जिलाधिकारी की ओर से सशर्त दुकानों को खोलने की दी गई छूट के बाद भी मंगलवार को धानापुर में काफी कम दुकानें खुली। इस दौरान परचून, मेडिकल, सब्जी की दुकानें खुली रही। व्यापारियों का कहना रहा कि जब पुलिस दुुुकानों के खोलने की इजाजत नहीं देगी तब तक लोग दुकान नहीं खोल पाएंगे। सकलडीहा संवाददाता के अनुुसार लॉकडाउन के तीसरे चरण में छूट मिलते ही दुकानदारों के चेहरे पर रौनक दिखने को मिली। मंगलवार को सुबह से ही कस्बा में परचून, किराना, मेडिकल, सब्जी के अलावा बिल्डिंग मटेरियल, स्वर्ण आभूषण, कपड़ा सहित जनरल स्टोंर की दुकानें खुलने से कस्बा में एक बार फिर से दुकानदारों के चेहरे पर रौनक देखने को मिली। चंदौली संवाददाता के अनुसार मंगलवार की सुबह नगर के सड़कों पर लोगों की चहल कदमी दिखाई दी। जिला प्रशासन की ओर से दो गज दूरी बनाए रखने के लिए लगातार अपील की जा रही थी। पुलिस लोगों से अपील करती रही कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन के 41 दिन बाद मंगलवार को बाजार खुलते ही भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर सामान लेने की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों का जरा भी ख्याल नहीं रहा। एक बाइक पर तीन लोग फर्राटा भरते नजर आए। कई स्थानों पर लोग बिना मास्क लगाए ही घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के ग्रीन जोन में होने के कारण जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की ओर से सशर्त दुकानों को खोलने की छूट दी गई। इसके तहत कोविड- 19, लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की करने की शर्त लगाई गई। जिसके तहत एकल प्रतिष्ठान को खोलने के साथ मास्क लगाने और ग्राहकों के बीच दो गज की दूरी रखने की शर्त रखी गई। इसके साथ ही दुपहिया वाहनों पर अकेले चलने व सवारी वाहनों में पचास प्रतिशत सवारियों को ढोने की शर्त लगाई गई। मंगलवार को सभी नियमों को शर्ते को लोगों ने दरकिनार कर जमकर धज्जिया उड़ाई। नगर में धर्मशाला रोड, गल्लामंडी व जीटी रोड पर दुकाने खुलते ही लोग पहले सामान खरीदने की होड़ में दो गज की दूरी बनाए रखना भूल गए। वहीं एक बाइक पर तीन लोग बैठकर फर्राटा भरते रहे। वहीं ई रिक्शा और ऑटो में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठी नजर आई। दूसरी तरफ बाराज में ऐसी दुकानेें भी खुल गई जहां चार से पांच कर्मचारी कार्य करते नजर आए। लॉकडाउन में मिली छूट के कारण पुलिस भी बेबस नजर आई। ठेले पर फल व सब्जी लेने के लिए भी सामान्य दिनों की तरह लोगों की भीड़ लगी रही।
पीडीडीयू नगर। ग्रीन जोन में शामिल चंदौली जनपद में सशर्त दी गई छूट के बाद जो नजारा सामने आया वह काफी चौकाने वाला रहा। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग काफी लापरवाह नजर आए। दुकानों के खुलते ही दो गज की दूरी रखना भी लोग भूल गए। बाजार में उमड़ी भीड़ और तार-तार होती सोशल डिस्टेंसिंग को देखते कई लोगों ने पुलिस अधीक्षक चंदौली हेमंत कुटियाल ने उस ट्वीट को याद किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘आप भले ही ग्रीन जोन में क्यों न हों, बत्ती बदलते देर नहीं लगती’ लोगों ने कहा वाकई में छूट मिलते ही लोगों ने जैसी लापरवाही दिखाई है वैसे में हालात कब बदल जाए यह कहां नहीं जा सकता है। सावधानी ही इस संकमण का बचाव है। संवाद
दुकानें खुली तो लगा कि मानों वनवास कटा हो
पीडीडीयू नगर। कोराना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लागू किए लॉकडान के 41 दिन बाद दुुकानों के खुलने पर दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। दुकानदारों ने कहा कि मंगलवार की सुबह घर से निकलकर दुकान पहुंचने के बाद ऐसा लग रहा था मानो वनवास कट गया हो।

नगर के इलेक्ट्रिक सामनों के विक्रेता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दुकान बदं होन से लोग घरों में रहने को विवश थे। 41 दिन बाद जब दुकान खोलने पहुंचे तो ऐसा लग रहा था कि मानों वनवास कट गया हो। बर्तन व्यवसाई घनश्याम केशरी ने कहा कि कई दिनों बाद दुकान खोलकर काफी अच्छा लगा। ऐसा लग रहा है कि जदिंगी एक बार फिर से पटरी पर लौट रही हो। कपड़ व्यवसाई शादाब आलन ने कहा कि घरों में बैठकर ऊब चूके थे। कई दिनों पर दुकान खुलने से काफी राहत महसूस हो रही है। शिवांगी कान्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले सत्येंद्र सिंह पप्पू ने कहा कि दुुकान खोलने की छूट मिलने से वह काफी राहत महसूस कर रहे है। कहा ग्राहकों को सामान देने से पूर्व पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed