फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   marches in the town

नगर में रंग जुलूस निकाला

Wed, 06 Jan 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Wed, 06 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
 marches in the town
अस्मिता नाट्य संस्थान एवं स्व. रंजन मेमोरियल सेवा समिति के तत्वावधान में
विज्ञापन
चल रहे रंग महोत्सव के चौथे दिन देश के कोने कोने से आए रंग कलाकारों ने नगर में रंग जुलूस निकाला।

भ्रमण के दौरान पूरा नगर रंगमय नजर आया। कलाकारों ने जुलूस के दौरान रंग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज की विकृतियों को उजागर किया और उसे दूर करने का आह्वान किया। जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।
अग्रवाल सेवा संस्थान से जुलूस की शुरूआत सदानंद दुबे ने हरी झंडी दिखाकर की।

जुलूस में ताम्हणकर कला अकादमी जयपुर राजस्थान ने बेटी जन्माओ का संदेश दिया तो मुंबई से आयी संस्था ने नगर को स्वच्छ रखो का संदेश दिया।

गुजरात से आयी टीम ने पौधरोपण का संदेश दिया तो ज्योति कान्वेंट स्कूल अलीनगर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
एमके डांस ग्रूप के सदस्यों ने नगर भ्रमण के दौरान डांस से लोगों को आश्चर्यचकित किया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आए विष्णुकांत अग्रवाल ने रंग जुलूस की सराहना की। शाम के वक्त अग्रवाल सेवा संस्थान में नृत्य, संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

 इसमें देश भर से आए कलाकारों ने एक बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस मौके पर झारखंड से आए कलाकार बीके लाल को अस्मिता रत्न से सम्मानित किया गया।

रायपुर से आए हेमचंद तम्हारकर, शुक्ता वर्मा को यशश्री दिया गया। इसके पूर्व विजय गुप्ता के नेतृत्व में निकले जुलूस का संचालन प्रमोद अग्रहरि ने की। नगर भ्रमण के बाद जुलूस गुरुद्वारा के समीप पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान निक्की गुप्ता, डीके, प्रकाश जायसवाल, अशोक सिद्धार्थ, विजय राज, सुधीर, विकास, कामेश्वर प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed