फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Traders took out marches

व्यापारियों ने निकाला जुलूस 

Mon, 04 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 04 Apr 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
Traders took out marches
नारेबाजी करते व्यापारी
सराफा व्यवसायियों के समर्थन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनरतले सोमवार को बाजार बंदी के पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम व्यापारियों ने मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से व्यापारियों ने ताकत दिखाई। 
विज्ञापन

गहनों पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में सराफा व्यवसायी नगर में एक माह से अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर परमार कटरा के समीप जीटी रोड पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। यहां तक कि व्यापारियों ने दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में भी शामिल हो आए, बावजूद इसके उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। होली की वजह से तीन चार दिनों तक व्यवसायियों का आंदोलन कुछ धीमा हुआ लेकिन इसके बाद फिर से आंदोलनों को गति मिली और धरना शुरू हो गया। इस बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भी सराफा व्यवसासियों के समर्थन में आ गया और चार अप्रैल को प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में रविवार की शाम छह बजे नगर के व्यापारियों और सराफा व्यवसायियों ने जुलूस निकाला। परमार कटरा से शुरू होकर जुलूस समाजवादी पार्टी के कार्यालय तक पहुंचा और फिर वहां से जीटी रोड पर सुभाष पार्क तक होते हुए धरना स्थल पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इसके पूर्व जुलूस में शामिल व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया कि सोमवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे। यहां तक पटरियों पर लगने वाला बाजार भी नहीं लगेगा। व्यापारी दिन भर बाजार भ्रमण कर इसकी निगरानी करेंगे। कहा कि इसके बाद भी आंदोलन और तेज किया जाएगा। जुलूस में मंसूर आलम, राजकुमार जायसवाल, अभिमन्यू सेठ, राजू सेठ, रामानंद सेठ, सुभाष सेठ आदि शामिल रहे।   
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed